Balathari Ansari Brother

जिन्दा हों तो जिंदगी कि मिसाल बनो
झूठ का साथी नहीं सच का सवाल बनो
यूँ तो जलती है माचिस कि तीलियाँ भी
बात तो तब है जब धहकती मशाल बनो




रोक लो तूफानों को यूँ बांहो में भींचकर
जला दो गम का लम्हा दिलों से खींचकर
कदम दर कदम और भी ऊँची उड़ान भरो
जिन्दा हों तो जिंदगी कि मिसाल बनो
झूठ का साथी नहीं सच का सवाल बनोl 




यूँ तो अक्सर बातें तुझ पर बनती रहेंगी
तोहमते तो फूल बनकर बरसा ही करेंगी
एक एक तंज पिरोकर जीत का हार करो
जिन्दा हों तो जिंदगी कि मिसाल बनो
झूठ का साथी नहीं सच का सवाल बनो l 



रात कितनी भी काली हो ढल ही जाएगी
उमीदों की किरणे नभ पर सूरज उगायेगी
रौशनी से जीवन पथ को चमकदार करो
जिन्दा हों तो जिंदगी कि मिसाल बनो
झूठ का साथी नहीं सच का सवाल बनो |



Balathari Ansari Brother 




Comments

Popular posts from this blog